Tuesday, November 20, 2018

बच्चों के भविष्य के लिए एसआईपी से म्यूचुअल फंड में निवेश बेहतर

हर माता-पिता की इच्छा होती है कि वे अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर चीजें-सुविधाएं मुहैया कराएं। पर इसी के साथ उनकी कामकाजी व्यस्तताएं भी जुड़ी होती हैं। अपने कॅरियर और बच्चों की हर इच्छा को पूरी करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कमाने में उनका बड़ा वक्त निकल जाता है। यदि आप भी ऐसे माता-पिता में से एक हैं तो यह समय है जब आपको बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बचत करनी चाहिए।

कई माता-पिता जन्म से ही बच्चे के कॅरियर के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन इसके लिए बचत कैसे करें इसकी प्लानिंग आमतौर पर नहीं कर पाते हैं। पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा के लिए सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर अच्छी बचत की जा सकती है। एसआईपी में एक निश्चित समय अंतराल (आमतौर पर तिमाही, छमाही, या सालाना) पर एक निश्चित रकम निवेश करनी होती है। लंबी अवधि में इससे आप अच्छा रिटर्न पा कर सकते हैं।

हमारी पिछली पीढ़ी ने भी हमारी शिक्षा के लिए बचत की थी, लेकिन उनकी ज्यादातर बचत निवेश के पारंपरिक माध्यमों तक केंद्रित थी। ऐसे माध्यमों में से अधिकतर टैक्स के बाद रिटर्न कम ही मिलता रहा है। महंगाई दर को एडजस्ट करने के बाद यह रिटर्न और कम हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ, सभी एसेट क्लास में शेयरों में लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की प्रवृत्ति देखने को मिली है। यदि बीएसई सेंसेक्स के 18 साल (नवंबर 2000 से अक्टूबर 2018) के प्रदर्शन पर गौर करें तो यह बताता है कि यदि आपने बच्चों की शिक्षा से लिए इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में हर महीने 10,000 रुपए निवेश किए होते तो अक्टूबर 2018 तक आप 81.84 लाख रुपए बना सकते थे। जबकि इस दौरान महज 21.60 लाख रुपए ही निवेश किए होते। लेकिन ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच हम अक्सर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं कर पाते हैं। पर्याप्त समझ और रिसर्च के बिना शेयरों में निवेश करना भी मुश्किल होता है। इसकी जगह म्यूचुअल फंड में निवेश आपकी इस मुश्किल को आसान कर सकता है। इसमें आप निवेश का संतुलित तरीका अपना सकते हैं और इसमें आपका निवेश अपेक्षाकृत सुरक्षित किसी प्रोफेशनल फंड मैनेजर के हाथ में होता है।

एक्सिस म्यूचुअल फंड, 'एक्सिस चिल्ड्रन गिफ्ट फंड' मैनेज कर रहा है। यह एक ओपन एंडेड फंड है। इससे आपको अपनी बचत को बच्चों के लिए एक संतुलित पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिल सकती है। इसमें नाबालिग बच्चे के नाम से निवेश किया जा सकता है। इसमें 5 साल का लॉक-इन-पीरियड होता है। इस लॉक-इन अवधि या बच्चे के बालिग होने, दोनों में से जो पहले हो, आप फंड से पैसा निकाल सकते हैं। लॉक-इन से फायदा यह होता है कि आप चाहकर भी इससे पैसा नहीं निकाल सकते और लंबी अवधि के लक्ष्य के लिए किया गया निवेश बना रहता है। वहीं, फंड मैनेजर को भी आपकी रकम को लॉन्ग टर्म के लिहाज से अलग-अलग कंपनियों में निवेश करने का मौका मिलता है। यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प है जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न चाहते हैं और डेट-मनी मार्केट के साथ-साथ इक्विटी और इनसे जुड़े अन्य इन्स्ट्रूमेंट्स में निवेश करना चाहते हैं, पर उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड के निवेश में बाजार का जोखिम रहता है।

No comments:

Post a Comment